Home » उत्तराखंड » कालिंदी बेस और ऑडिन कोल से 40 ट्रेकर्स का सुरक्षित रेस्क्यू, जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम पहुंचकर लिया अभियान का जायजा

कालिंदी बेस और ऑडिन कोल से 40 ट्रेकर्स का सुरक्षित रेस्क्यू, जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम पहुंचकर लिया अभियान का जायजा

401 Views

उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी साहसिक अभियान के तहत कालिंदी बेस और ऑडिन कोल बेस क्षेत्र में गए ट्रेकर्स एवं अभियान दल के सदस्यों में से सोमवार को कुल 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू किए गए सभी सदस्यों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है।
जानकारी के अनुसार, कालिंदी पास बेस क्षेत्र से 11 सदस्यों, जबकि ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 29 सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया। दोनों क्षेत्रों से अब तक कुल 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में चल रहे रेस्क्यू अभियान के दौरान संबंधित टीमें हर्षिल समेत विभिन्न पड़ावों पर आवश्यक समन्वय और राहत कार्यों में जुटी हैं।
इधर, सोमवार शाम जिलाधिकारी ने स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अभियान में जुटी सभी टीमों को तत्परता और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ ही यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही अन्य आवश्यक सेवाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post