Home » उत्तराखंड » उत्तरकाशी में पंचायत उपचुनाव का बिगुल, 12 अक्टूबर को मतदान ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और वार्ड सदस्यों के रिक्त पदों पर होगा उप निर्वाचन

उत्तरकाशी में पंचायत उपचुनाव का बिगुल, 12 अक्टूबर को मतदान ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और वार्ड सदस्यों के रिक्त पदों पर होगा उप निर्वाचन

138 Views

 

जिद्दी कलम
उत्तरकाशी, 26 सितंबर 2026।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद रिक्त रह गए पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के क्रम में उत्तरकाशी जिले के विभिन्न विकासखंडों में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन कराया जाएगा।
उप निर्वाचन को लेकर चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार—
30 सितंबर और 1 अक्टूबर: नाम निर्देशन पत्र जमा होंगे
3 अक्टूबर: नाम निर्देशन पत्रों की जांच
4 अक्टूबर: नाम वापसी
5 अक्टूबर: निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन
12 अक्टूबर: मतदान
14 अक्टूबर: मतगणना एवं परिणाम
जिले के सभी विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य के कई पद रिक्त हैं। विकासखंडवार स्थिति इस प्रकार है—
विकासखंड
रिक्त वार्ड सदस्य पद
भटवाड़ी-39
डुंडा-39
चिन्यालीसौड़-21
नौगांव-71
मोरी-23
पुरोला-06
इसके अलावा भटवाड़ी विकासखंड में 1 ग्राम प्रधान और 2 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद भी रिक्त हैं, जिन पर उप निर्वाचन कराया जाएगा।
उप निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए विकासखंडवार निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिन प्रादेशिक क्षेत्रों में उप निर्वाचन कराया जा रहा है, वहां मतगणना समाप्त होने तक आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहेगी। प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पूरा कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post