Home » उत्तराखंड » गाजणा क्षेत्र गोरसाड़ा गाँव की दीपिका नौटियाल की मुहिम में किशोर भट्ट ने एक लाख का चेक देकर पिता की वापसी की किरण जगाई

गाजणा क्षेत्र गोरसाड़ा गाँव की दीपिका नौटियाल की मुहिम में किशोर भट्ट ने एक लाख का चेक देकर पिता की वापसी की किरण जगाई

190 Views

चैन सिंह असवाल सम्पादक
जिद्दी कलम
उत्तरकाशी

गंगोत्री विधानसभा गाजणा क्षेत्र के गोरसाड़ा गांव का एक परिवार अपने बेटे अपने पति और अपने पिता की राह विगत आठ वर्षों से ताक रहे है लेकिन कहा जाता है कि भाग्य से अधिक और समय से पहले कुछ हासिल नही होता है लेकिन शायद वक्त आ गया कि अपने पिता की वापसी के लिए जिस बालिका ने मुहिम छेड़ी थी उससे साथ आज जनपद से लेकर मंत्रालय तक लोग खड़े नजर आ रहे है
इस मुहिम में आज जनपद का युवा नेता किशोर भट्ट गोरसाडा गाँव में पहुंचकर दीपिका नौटियाल और परिवार से मुलाकात कर उन्हें व्यक्तिगत अपनी ओर से एक लाख रूपए का चैक सौंपकर पिता की वापसी की मुहिम में अहम भूमिका निभाई है।
आपको बताते चले तो गाज़णा क्षेत्र की दीपिका के पिता इंद्रमणी नौटियाल पिछले 9 सालों से सउदी अरब में फंसे हुए हैं, उन्हें वहां के कानून के हिसाब से करीब दो करोड़ रूपए की आवश्यकता है।
किशोर भट्ट का कहना है कि यह प्रकरण सोशल मीडिया और अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से जब संज्ञान में आया था तो मेरे द्वारा इंद्रमणी नौटियाल के परिवार से मुलाकात की गई थी, उनकी बिटिया हमारी छोटी बहन दीपिका नौटियाल एक बहादुर बेटी की तरह अपने पिता की देश वापसी के लिए जिस तरह का संघर्ष कर रही है वह पहाड़ की बेटियों, मातृशक्ति का साश्वत रूप है। दीपिका नौटियाल के संघर्ष को हम प्रणाम करते हैं।
बीते दिन दीपिका नौटियाल और परिवार से मुलाकात करने के उपरांत उक्त प्रकरण माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में लाया था, इंद्रमणी नौटियाल के 9 वर्षों से विदेश में फंसे होने से परिवार के सामने जो आर्थिकी का संकट पैदा हुआ है उसे देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने परिवार के लिए 2 लाख रूपए की धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत की तो साथ ही इंद्रमणी नौटियाल की सुरक्षित घर वापसी के लिए बीते दिनों विदेश मंत्रालय से विशेष अनुरोध कर इस मामले में दखलअंदाजी कर इंद्रमणी नौटियाल की सुरक्षित देश वापसी को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। आज पूरा प्रदेश इंद्रमणी नौटियाल, बिटिया दीपिका नौटियाल और परिवार के साथ खड़ा है। यह करूणा हमें मनुष्य बनाती है, आज हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार से अपना सहयोग दे रहा है, रकम बहुत बड़ी है लेकिन असंभव नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर  सिंह धामी ने जिस तरह से इस प्रकरण में सक्रियता दिखाई है उसके लिए परिवार ने माननीय मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

स्वतंत्रता दिवस-2026 पर पुलिस अधीक्षक सहित 3 पुलिस अधिकारी एवं कर्मी होंगे सम्मानित पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय को विशिष्ट कार्य हेतु “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क-गोल्ड”, मुख्य आरक्षी बीना चौधरी को सेवा के आधार पर तथा आरक्षी लायवर सिंह को विशिष्ट कार्य हेतु “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क-सिल्वर” से होंगे सम्मानित

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड, में विधिक साक्षरता , जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन। मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाओं के बारे में दी जानकारी

काशी की नगरी उत्तरकाशी में नवयुवक नशे के बारूद पर नेता अभिनेता मंचों से करते व्याख्यान धरातल पर कार्यवाही खामोश। नगरपालिका, जिला अस्पताल और अन्य विभागों के लंबे समय से खड़े वाहन बन रहे है नशा करने वाले युवकों के ठिकाने।

उत्तराखण्ड के 12 जनपदों में अगले 24 घंटों का आकस्मिक बाढ़ के खतरे की जताई आशंका मौसम विभाग के आकस्मिक बाढ़ मार्गदर्शन प्रकोष्ठ” (“अचानक आने वाली बाढ़ की चेतावनी/मार्गदर्शन इकाई ) जारी किया बुलेटिन सचिव आपदा प्रबंधन ने आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की