Home » उत्तराखण्ड » राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड, में विधिक साक्षरता , जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन। मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाओं के बारे में दी जानकारी

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड, में विधिक साक्षरता , जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन। मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाओं के बारे में दी जानकारी

76 Views

चैन सिंह असवाल सम्पादक
जिद्दी कलम
उत्तरकाशी

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एंव माननीय जिला जज /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी मलिक मजहर सुल्तान के निर्देशानुसार जिला विधिक सेव प्राधिकरण, उत्तरकाशी ‘ के तत्वाधान में नालसा (मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2024 विषय पर 13 अगस्त 2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड, उत्तरकाशी में विधिक साक्षरता , जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।
सचिन कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा उपस्थित प्रधानाचार्य, शिक्षक / शिक्षिकाओं, छात्र/ छात्राओंव अन्य लोगो को नालसा (मानसिक बीमारी’ वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाए) योजना 2024 के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्हें बताया गया कि जिला विधिक सेवा ‘ प्राधिकरण उत्तरकाशी के तत्वाधान में विधिक सेवा इकाई: मनोन्याय (मानसिक बीमारी और बौद्धिक विकलांगता से पीड़ित व्यक्तियों के लिए विधिक सेवा इकाई) गठित की गयी है जहां मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांग व्यवितियों के लिए विधिक सेवाएं दिये जाने हेतु विभिन्न कार्यकम संचालित किये जाने है। नालसा की वर्तमान योजना में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के क्या दायित्व और’ कार्यं है जिससे यह योजना सफल बन सकें के बारे में बताया गया। साथ ही साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कानूनी सहायता बचाव वकील, कानूनी सेवा संस्थान, मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम 2017, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यकम, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्, यौन अपराधों से बच्चो का संरक्षण अधिनियम 201२ दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम 2016, दिव्यांग व्यकतियों के अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन 2008 विषयो के संबंध में चर्चा की गयी एवं ऐसे बच्चो को विधिक सहायता । परामर्श जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पैनल अधिवक्ता, पराविधिक कार्यकर्ता फन्ट कार्यालय किस प्रकार प्रदान कर सकता है के बारे में भी जानकारी दी गयी
उक्त जागरूकता शिविर में सचिन कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी, वैभव उप मुख्य लीगल एड डिफेन्स सिस्टम, प्रधानाचार्य, शिक्षक / शिक्षिकाओं छात्र / छात्राओं, कार्यालय कर्मचारिगण, पराविधिक कार्यकर्ता तथा अन्य लोगो द्वारा प्रतिभाग किया गया।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड, में विधिक साक्षरता , जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन। मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाओं के बारे में दी जानकारी

काशी की नगरी उत्तरकाशी में नवयुवक नशे के बारूद पर नेता अभिनेता मंचों से करते व्याख्यान धरातल पर कार्यवाही खामोश। नगरपालिका, जिला अस्पताल और अन्य विभागों के लंबे समय से खड़े वाहन बन रहे है नशा करने वाले युवकों के ठिकाने।

उत्तराखण्ड के 12 जनपदों में अगले 24 घंटों का आकस्मिक बाढ़ के खतरे की जताई आशंका मौसम विभाग के आकस्मिक बाढ़ मार्गदर्शन प्रकोष्ठ” (“अचानक आने वाली बाढ़ की चेतावनी/मार्गदर्शन इकाई ) जारी किया बुलेटिन सचिव आपदा प्रबंधन ने आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की