Home » अपराध » युवती के साथ बलात्कार के मामले में पुलिस द्वारा 1 युवक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

युवती के साथ बलात्कार के मामले में पुलिस द्वारा 1 युवक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

230 Views

जिद्दी कलम-उत्तरकाशी
चैन सिंह असवाल (सम्पादक)

युवती के साथ बलात्कार व गर्भवती करने के मामले में मनेरी पुलिस द्वारा 1 युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अक्टूबर 2025 में एक युवती द्वारा कोतवाली मनेरी पर एक युवक के विरुद्ध शादी का झांसा देने, बलात्कार कर गर्भवती करने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा युवक के विरुद्ध धारा 69 बीएनएस के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गम्भीरता को देखते पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा पुलिस अधिकारियों को उक्त मामले मे आरोपी युवक की गिरफ्तारी तथा त्वरित कानूनी कर्रवाई के सम्बन्ध में सख्त हिदायत दी गयी थी।उक्त प्रकरण मे विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा पीडिता, गवाहों के बयान तथा साक्ष्यों के आधार पर मामले को 64 बीएनएस(बलात्कार के केस)* मे तरमीम किया गया तथा आरोपी युवक को आज 18.12.2025 को मनेरी झरने के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरान्त जेल भेज दिया गया है।

 

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

उत्तराखंड में भाजपा ने विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की, गंगोत्री से जगमोहन चंद और यमुनोत्री से जगत सिंह चौहान व पुरोला विधानसभा से डॉ. मनवीर सिंह विघाणा को जिम्मेदारी, विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपीं