439 Views
चैन सिंह असवाल (सम्पादक)
जिद्दी कलम उत्तरकाशी
माँ यमुना जी के उद्गम स्थल स्थित विश्व सुप्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आज 23.10.2025 को भाईदूज के पावन पर्व में अपराह्न 12 बजकर 30 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिये गए । यमुनोत्री से पतित पावनी मां यमुना की डोली ढोल-दमाऊ व सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच शनिदेव महाराज की अगुवाई में शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमट्ठ) गांव के लिए रवाना हुई।
शीतकाल में श्रद्धालु मां यमुना जी के दर्शन व पूजा-अर्चना शीतकालीन प्रवास खरसाली स्थित यमुना मंदिर में कर सकेगें।
इस वर्ष करीब 6.5 लाख श्रद्धालुओं के द्वारा यमुनोत्री धाम पर दर्शन किये गये। चारधाम यात्रा-2025 में श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में 14 लाख से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किये गये।