Home » उत्तराखंड » बडकोट पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा करीब 2 लाख कीमत की चरस के साथ युवक को किया गया गिरफ्तार।

बडकोट पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा करीब 2 लाख कीमत की चरस के साथ युवक को किया गया गिरफ्तार।

141 Views

बडकोट पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा करीब 2 लाख कीमत की चरस के साथ युवक को किया गया गिरफ्तार।

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन -2025 के अंतर्गत चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे व मादक पदार्थो के कारोबार संलिप्त लोगो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण मे थाना बडकोट व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा अवैध नशे पर कार्रवाई करते हुये एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक एसओजी, श्री प्रमोद उनियाल एवं थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत के नेतृत्व में थाना बडकोट व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा एक सटीक जानकारी जुटाते हुये कल 5 फरवरी 2025 की सांय को चैकिंग के दौरान बडकोट, कृष्णा खड्ड के पास से आलोक कुमार नाम के युवक को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 937 ग्राम चरस बरामद की गयी।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध थाना बडकोट पर 8/20/ NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त- आलोक कुमार पुत्र दिल्लू लाल निवासी गुफियारा, उत्तरकाशी, उम्र 25 वर्ष।

बरामद माल- 937 ग्राम चरस ( 2 लाख रु0)

पुलिस टीम-
1- उ0नि0 श्री गम्भीर सिंह तोमर
2- हे0का0 श्री सुरेश
3- हे0कानि0 श्री अर्जुन सिंह
4- एसओजी टीम।

*मीडिया सेल,

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मां चिंतापूर्णी क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी 2026 धनारी फाइनल मुकाबला दिग्थोल और एनसीसी पटूडी के मध्य 07फरवरी को सम्पन्न। दिग्थोल विजेता और एनसीसी पटूडी रहे उपविजेता। उपविजेता टीम ने अपनी ट्रॉफी और पुरस्कार की धनराशि अपने आराध्य नागराज को किया भेंट।