Home » उत्तराखंड » ब्रेकिंग न्यूज़: भटवाड़ी चढ़ेती के पास सड़क पर गंभीर घायल मिला व्यक्ति, अज्ञात वाहन की टक्कर की आशंका—मौके पर पहुंची पुलिस

ब्रेकिंग न्यूज़: भटवाड़ी चढ़ेती के पास सड़क पर गंभीर घायल मिला व्यक्ति, अज्ञात वाहन की टक्कर की आशंका—मौके पर पहुंची पुलिस

561 Views

जिद्दी कलम
उत्तरकाशी

उत्तरकाशी के भटवाड़ी चढ़ेती के पास एक व्यक्ति सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। बताया जा रहा है कि घायल की हालत गंभीर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
घटना के बाद भटवाड़ी क्षेत्र के स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि घटना की गंभीरता से जांच करते हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक का जल्द पता लगाया जाए।
फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। घटना में घायल व्यक्ति की पहचान और उसकी वर्तमान स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिसिंह राणा का निधन, डुंडा क्षेत्र के साथ-साथ जनपद में शोक की लहर वर्तमान ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने जताया गहरा दुख, कहा—क्षेत्र ने जनसेवा का समर्पित व्यक्तित्व खो दिया