Home » उत्तराखंड » भालू के हमले से उत्तरकाशी में दहशत नटीन गांव के पास एक व्यक्ति पर अचानक किया हमला, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

भालू के हमले से उत्तरकाशी में दहशत नटीन गांव के पास एक व्यक्ति पर अचानक किया हमला, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

281 Views

उत्तरकाशी के भटवाड़ी विकासखंड से बड़ी खबर सामने आई है। नटीन गांव के पास रविवार सुबह एक व्यक्ति पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
बताया जा रहा है कि व्यक्ति सुबह नटीन गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक भालू सामने आ गया और उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग की टीम को भी सूचना दी गई। ग्रामीणों और वन विभाग की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले जिला अस्पताल और बाद में बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
वहीं, वन विभाग की ओर से घायल व्यक्ति को तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई गई है।
भालू के हमले के बाद नटीन समेत आसपास के गांवों में वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, भालू की गतिविधियों पर नजर रखने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

उत्तरकाशी जनपद में वन्यजीवों के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। इससे पहले भी डुंडा ब्लॉक में भालू के हमले की दो घटनाएं और गुलदार के हमले की दो घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

विकास खंड डुंडा खटूखाल में बाघ का आतंक, बाल-बाल बचे दो युवक बाइक सवार युवकों पर बाघ ने किया हमला करने का प्रयास, मैक्स वाहन की वजह से बची जान — ग्रामीणों में दहशत आज दो युवक बच गए, कल कोई और बच पाएगा—यह जरूरी नहीं।

भेडू कु तमाशु पौराणिक मेले में उमड़ा जनसैलाब,आस्था का मेला • संस्कृति का संगम • नेताओं की मौजूदगी • चुनावी आहट ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान समेत जनपद के कई दिग्गज नेता पहुंचे, श्री सोमेश्वर देवता के दरबार में टेका माथा