Home » उत्तरकाशी » मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-खेल महाकुंभ 2026′ की तैयारियों हुई तेज ।न्याय पंचायत, विधानसभा एवं सांसद स्तर के खेलों हेतु अब तक 24,353 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण*

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-खेल महाकुंभ 2026′ की तैयारियों हुई तेज ।न्याय पंचायत, विधानसभा एवं सांसद स्तर के खेलों हेतु अब तक 24,353 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण*

155 Views

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-खेल महाकुंभ 2026 को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक के दौरान  खेल महाकुंभ 2026 की तैयारियों की प्रगति जानी। इस दौरान मा. मंत्री ने जनपद में खिलाड़ियों के पंजीकरण की अच्छी प्रगति और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की सराहना की।

जिले में न्याय पंचायत से विधानसभा और सांसद स्तर तक गठित समितियों के बेहतर समन्वय से गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अधिकारियों को खेल मैदानों, खिलाड़ियों की सुविधाओं, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने और आयोजन की सभी तैयारियां पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।

वर्ष 2026-27 के अंतर्गत आयोजित होने वाली ‘मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी’ प्रतियोगिता के लिए जनपद  में न्याय पंचायत, विधानसभा एवं सांसद स्तर पर पंजीकरण की प्रक्रिया में खिलाड़ियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। संबंधित विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जनपद भर से तीनों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर अब तक कुल 24353 खिलाड़ियों का पंजीकरण दर्ज किया जा चुका है। इसमें न्याय पंचायत स्तर पर 20874, विधानसभा स्तर पर 2554 तथा सांसद स्तर हेतु 925 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। न्याय पंचायत स्तर के पंजीकरण में गंगोत्री क्षेत्र 7672 खिलाड़ियों के साथ सबसे आगे है, जबकि पुरोला में 7198 तथा यमुनोत्री में 6004 पंजीकरण हुए हैं।
विकासखंडवार एवं नगरीय निकायों के आंकड़ों में भटवाड़ी ब्लॉक क्षेत्र से  5648 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। वहीं चिण्यालीसौड़ में 4309, डुंडा में 5098, नौगांव में 4085, पुरोला में 2964 तथा मोरी विकासखंड से 2822 पंजीकरण दर्ज किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस वृहद् खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। आने वाले दिनों में न्याय पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक खेल स्पर्धाओं का चरणबद्ध आयोजन कर युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित किया जाएगा।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का आह्वान