Home » उत्तराखण्ड » स्यानाचट्टी भूस्खलन: डीएम प्रशांत आर्य के एक्शन के बाद बना वैकल्पिक रास्ता, वाहनों का रेस्क्यू शुरू

स्यानाचट्टी भूस्खलन: डीएम प्रशांत आर्य के एक्शन के बाद बना वैकल्पिक रास्ता, वाहनों का रेस्क्यू शुरू

276 Views

 

 

जिद्दी कलम
उत्तरकाशी

उत्तरकाशी यमुनोत्री मार्ग पर स्यानाचट्टी के पास भारी भूस्खलन के कारण मुख्य मार्ग अवरुद्ध और क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके चलते कई वाहनों को रास्ते में ही रोक दिया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी पहुंचकर स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को युद्धस्तर पर काम करते हुए तत्काल वैकल्पिक मार्ग का निर्माण करने और फंसे हुए वाहनों को सुरक्षित निकालने के सख्त निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में प्रशासन और संबंधित टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए वैकल्पिक मार्ग को वाहनों के चलने योग्य बना दिया है। वैकल्पिक मार्ग से अब फंसे हुए वाहनों को सुरक्षित रूप से निकाला जा रहा है।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का आह्वान