Home » उत्तरकाशी » 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद भर में आयोजित हुए भव्य योग कार्यक्रम

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद भर में आयोजित हुए भव्य योग कार्यक्रम

105 Views

जिद्दी कलम
उत्तरकाशी
सम्पादक- चैन सिंह असवाल

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न स्थानों पर व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रही, जिसके माध्यम से सभी लोगों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर ठस्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी के तत्वाधान में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर उत्तरकाशी में योग सत्र का आयोजन किया गया ।
तद्परान्त जिला न्यायालय परिसर से विश्वनाथ चौक व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान् चलाया गया।
जनपद के यमुनोत्री धाम, गंगोत्री धाम, विकासखंडों और विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज, उत्तरकाशी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं योग दिवस के महत्व पर आधारित संदेश के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित लोगों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं विभिन्न शारीरिक क्रियाओं का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योग के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, तनाव मुक्ति तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि योग दिवस के अवसर आज मुख्य कार्यक्रम कीर्ति इंटर में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए हैं साथ ही जनपद के दोनों धामों, ब्लॉकों और विभिन्न स्थानों पर योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग का महत्व और अधिक बढ़ गया है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में योग को स्थान देना चाहिए। इससे व्यक्ति की कार्यक्षमता, एकाग्रता और मानसिक दृढ़ता में भी वृद्धि होती है।

जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में भी योग दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में योग कार्यक्रमों में भाग लेकर योग के प्रति अपनी आस्था और जागरूकता का परिचय दिया।

इस अवसर पर दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, डॉ. जेएन नौटियाल अध्यक्ष भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार, सीएमओ डॉ बीएस रावत, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी रत्नमणि भट्ट, सीवीओ एचएस बिष्ट, सीईओ अमित कोटियाल,सीएचओ रजनीश सिंह,
प्रदेश संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ बीजेपी चंडी प्रसाद भट्ट,सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वही जिला न्यायालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग सत्र कार्यक्रम में
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी सचिन कुमार सचिव जिला विधिक प्राधिकरण उत्तरकाशी) जयश्री राणा सिविल जज (सी०डि०) उत्तरकाशी नैन्सी छाबड़ा सिविल जज (ज०डि०) उत्तरकाशी, महावीर प्रसाद भटट अध्यक्ष जिला बार संघ, वरिष्ठ सहायक, कार्यालय कर्मचारीगणों / अधिवक्तागणो, पराविधिक कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post