Home » उत्तराखण्ड » बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं पर जिलाधिकारी गंभीर, ग्राम स्तर पर वीडीओ और वीपीडीओ की जिम्मेदारी की जाए सुनिश्चित

बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं पर जिलाधिकारी गंभीर, ग्राम स्तर पर वीडीओ और वीपीडीओ की जिम्मेदारी की जाए सुनिश्चित

27 Views

जिद्दी कलम  (उत्तरकाशी)
चैन सिंह असवाल ( संपादक)

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद करने तथा देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को एक सुखद, स्वच्छ, सुगम और सुरक्षित यात्रा का परिवेश उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों की बैठक ली।

जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए ने में कहा कि जंगलों में बढ़ रही वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं पर पैनी नजर रखी जाए और यदि किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर जंगल में आग लगाने का मामला संज्ञान में आता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा प्रशासन का लक्ष्य न केवल स्वच्छ और सुरक्षित यात्रा संपन्न कराना है, बल्कि क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा को भी सुरक्षित रखना है।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मां चिंतापूर्णी क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी 2026 धनारी फाइनल मुकाबला दिग्थोल और एनसीसी पटूडी के मध्य 07फरवरी को सम्पन्न। दिग्थोल विजेता और एनसीसी पटूडी रहे उपविजेता। उपविजेता टीम ने अपनी ट्रॉफी और पुरस्कार की धनराशि अपने आराध्य नागराज को किया भेंट।