Home » उत्तरकाशी » उत्तरकाशी में नेताओँ के चित्र होल्डिंग पर और धामों के चित्र कूड़ेदान के समीप सड़कों पर धूल खा रहे।

उत्तरकाशी में नेताओँ के चित्र होल्डिंग पर और धामों के चित्र कूड़ेदान के समीप सड़कों पर धूल खा रहे।

450 Views

उत्तरकाशी में लगता है कि नेता अब भगवान बन गये है देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भगवान भोले नाथ तथा माॅ गंगा के प्रति अटूट आस्था रखते है लेकिन उसी भोले नाथ की नगरी और माँ गंगा का मायका उत्तरकाशी में विश्व प्रसिद्ध चार धामों में से दो धाम गंगोत्री और यमुनोत्री के चित्र उत्तरकाशी के तांबाखानी के पास कूड़े के ढेर के समीप सड़क पर धूल खा है और समीप ही जनपद के बड़े बड़े नेताओँ के चित्र विज्ञापन के होल्डिंगो की शोभा बढ़ा रहे हैं मानो नेता भगवान बन गये और भगवान भिखारियों की तरह सड़क पर बैठे धूल खा रहे है।
आपको बताते चले कि उत्तरकाशी के तांबाखानी टनल के कूड़ेदान के पास दोनों तरफ बडे-बडे पोस्टर कूडे के ढेर के पास रखे है जिस पर गंगोत्री और यमुनोत्री के मंदिरों के चित्र अंकित है तथा देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री का चित्र भी है जो कूडे के समीप सड़क पर धूल तथा कई प्रकार की गंदगी से अछूता नही है जिससे माँ गंगा और यमुना के प्रति आस्था रखने वाले लोगों को गहरी ठेस पहुच रही है तथा देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का भी खुला अपमान भी किया जा रहा है ।

जिद्दी कलम
उत्तरकाशी
चैन सिंह असवाल (सम्पादक)
मोबाइल 9634437253

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मकर संक्रांति के पर्व पर मणिकर्णिका घाट पर लगाई हजारों श्रद्धालू ने आस्था की डुबकी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में उमड़ा देव डालियों व श्रद्धालू का हुजूम पुलिस प्रशासन की सुरक्षा वयवस्था नाकाफी गंगोत्री फिजिकल एकेडमी के छात्र पहना रहे है व्यवस्थाओं को अमलीजामा।