Home » उत्तराखंड » पेपर लीक मामले में यूकेडी व बेरोजगार संघ ने उत्तरकाशी में किया प्रदर्शन।

पेपर लीक मामले में यूकेडी व बेरोजगार संघ ने उत्तरकाशी में किया प्रदर्शन।

254 Views

जिद्दी कलम
उत्तरकाशी : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में हुये पेपर लीक के मामले की आंच देहरादून से उत्तरकाशी में धधकने लग गईं है।
बुधवार को उत्तराखंड क्रांति दल के बैनर तले बेरोजगार युवा संघ के कार्यकर्ताओं ने डीएम उत्तरकाशी के माध्यम से ज्ञापन भेज कर पेपर लीक मामले में अपना विरोध प्रदर्शन कर पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच करने की मांग की है l

तय कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता व बेरोजगार युवा संघ के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में एकत्र होकर उत्तरकाशी शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पेपर लीक मामले में वर्तमान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया I बेरोजगार संघ के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर डीएम उत्तरकाशी प्रशांत आर्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर यूके ट्रिपल एससी पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच कर रविवार को भी ट्रिपल एससी पेपर को निरस्त करने की मांग की है | युवाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच कर मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया I प्रदर्शन में उत्तरकाशी जिले से भारी संख्या में बेरोजगार युवाओ ने प्रतिभाग किया I

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

उत्तराखंड में भाजपा ने विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की, गंगोत्री से जगमोहन चंद और यमुनोत्री से जगत सिंह चौहान व पुरोला विधानसभा से डॉ. मनवीर सिंह विघाणा को जिम्मेदारी, विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपीं