Home » उत्तरकाशी » उत्तरकाशी में गंगानी से आगे नाग मंदिर के नीचे भागीरथी नदी के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

उत्तरकाशी में गंगानी से आगे नाग मंदिर के नीचे भागीरथी नदी के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

690 Views

चैन सिंह असवाल

उत्तरकाशी आज प्रातः करीब पौने नौ बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, मेडिकल व अन्य आपदा राहत दल तुरन्त मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार हैली एयरोट्रांस कम्पनी का है, जिसने आज प्रातः सहस्त्रधारा हैलीपैड से हर्षिल के लिए उडान भरी थी, हैली में पायलट सहित 07 लोग सवार थे, जिनमें 6 की घटनास्थल पर ही मृत्यु तथा 2 के घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है। हैली में सवार 04 यात्री मुम्बई तथा 2 आन्ध्रप्रदेश के बताए जा रहे हैं।

ziddikalam
Author: ziddikalam

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का आह्वान